महिषासुर की मौत को स्वीकार कर "महिषासुर
शहादत दिवस" मनाने से एक अर्थ तो साफ है कि देवी दुर्गा के अस्तित्व को तो सब
स्वीकार करते हैँ और ये भी कि जेँटल महिषा कुमार जी का मर्डर हुआ है।ऐसी हालत मेँ
महिषा खेमे के लोगोँ को राजनीति और आंदोलन से ज्यादा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की
जरूरत है क्योँकि जो दुर्गा महिषा जैसे परम जेँटलमैन और शक्तिशाली योद्धा का वध कर
सकती है वो आज के पेँसिल जैसी काया लिए सिगरेट फूँक फूँक नारा लगा के हाँफते और थक
के बर्गर खाते क्रांतिकारियोँ का कितना लोड लेगी और कब त्रिशुल घोँप देगी कोई भरोसा
नहीँ।सो आईए "राईट टू एक्सप्रेशन" की जगह"राईट टू हेल्थ" पर
काम करेँ।और हाँ ये पल्सर बेच के भैँसा चढ़िये..दुर्गा समर्थकोँ के बीच आपका भोकाल
टाईट होगा और माहौल तो बनेगा थोड़ा क्योँकि ये दुर्गा की तरह शेर थोड़े चढ़ते
हैँ:-)।जय हो।
Come and see a village from my eyes and you will feel no difference between your village and my village or any other Indian village.
Saturday, February 27, 2016
Friday, February 26, 2016
लोकतंत्र के मंदिर मेँ - A Journey Parliyament of india
पता नही क्या झक चढ़ा कि, कल पुरी रात यू-ट्यूब पे लोकसभा की कार्यवाही के कई कई सालोँ-दशकोँ
पीछे के कई पुराने पुराने वीडियो खंगाल खंगाल देखने लगा।उन दशकोँ दशक पुराने
कार्यवाहियोँ को देखने सुनते वक्त कई बार मन शांत हो जाता,कई बार झुम जाता।एक
वीडियो मेँ देखा,अटल जी भाषण दे रहे हैँ..सामने दुसरे दल के कुछ सदस्य हल्की टोका टोकी
कर रहे हैँ..इसी बीच विरोधी दल के चंद्रशेखर उठते हैँ और कहते हैँ"मैँ सदन से
निवेदन करता हूँ कि माननीय अटल जी के बोलने के बीच इस तरह की टोकाटोकी ना करेँ,उनके भाषण का सदन
लाभ ले।वे हल्ला और टोका टोकी के कारण पिछले 40
मिनट मेँ 20-25
मिनट ही बोल पाये हैँ।सदन से अनुरोध है कि अटल जी
को धैर्यपूर्वक सुन लिया जाय"।ये बोल चंद्रशेखर बैठे और सदन किसी बौद्ध मठ के
प्रार्थना घर की शांति मेँ तब्दील हो गया। यकिन मानिए ये पुरा दृश्य देख मेरे रोएँ
खड़े हो गये,मुट्ठी बँध गई,आत्मा गुदगुदा गई,होँठोँ पर हल्की मुस्कुराहट तैरी और आँखोँ मेँ पता नहीँ खुद ब खुद
पानी की बुँदेँ उतर आईँ।अब ना अटल जी की साफगोई और निडरता से कोई बोलने वाले रहे
ना चंद्रशेखर की धीरता से सुनने वाले।नेहरू-लोहिया के पक्ष विपक्ष की जोड़ी तो देश
के लोकतांत्रिक इतिहास मेँ तमाम अंतर्विरोधोँ के बाद भी लोकतंत्र के मंदिर मेँ बहस
के संतुलन का सबसे चमकीला उदाहरण है ही..उस दौर पर क्या लिखना।अब लोहिया जैसे
विचारोँ की आग है ना नेहरू जैसे धीर का दमकल साब,अब तो घर जलाने और दीये बुझाने वाले मिलते
हैँ।ऐसे कई पुराने वीडियो देखना रात भर वैसा सुकून दे रहा था जैसे मैँ हनी सिँह,हिमेश रेशमिया और
राधेश्याम रसिया के दौर मेँ चुपचाप आँखेँ बंद कर मुहम्मद रफी और किशोर के सदाबहार
नगमेँ सुन रहा होऊँ।ये कौन सा दौर आ गया..संसद की कार्यवाही देखिये..कहीँ फुल भाव
भंगिमा के साथ गर्जन सहित तीजन बाई का पांडवी गान तो दलेर मेँहदी टाईप बल्ले बल्ले
का नगाड़ा छाप हल्ला।मेरे उमर के नौजवानोँ..एक बार पीछे का गीत सुन के देखिये,राजनीति की सुचिता,तथ्योँ की धार,बोलने की तासिर क्या
होती है वहाँ पता चलता है।मैँ भाग्यशाली हूँ कि सूदुर गाँव मेँ पैदा हुआ,दिल्ली और संसद आँख
से देख पाऊँगा इतना तक भी सोचा न था पर बचपन से अपने आस पास कुछ ऐसा माहौल रहा..
सुनता आया..लोहिया ऐसे बोलते थे..नेहरू ऐसे सुनते थे,जार्ज ऐसे बोलते थे,मधु लिमये का ये
अंदाज था,अटल जी ऐसे बोलते हैँ,इनको और जार्ज जी को रेडियो छाती पर रख सुनता था।अब छाती खोल बोलते
सांसद,छाती पीट चिल्लाते सांसद..आँखोँ से उतर जाते हैँ..छाती पर क्या रखे
जायेँगे,सीने से क्या लगाये जायेँगे।जय हो।
Thursday, February 25, 2016
ट्रेन ट्रेन ट्रेन
"कोलकाता-दिल्ली राजधानी" के डब्बे मेँ हूँ।सामने 3 बंगाली,बगल मेँ 2 दक्षिण भारतीय,1 बिहारी और 1 राजस्थानी बैठे हैँ।मतलब आज सच्चे
भारतीय रेल मेँ हूँ।और सबसे रोचक बात कि,मेरे
ठीक सामने एक अमेरिकन भी बैठा है।सामने जो बंगाली बैठे हैँ उनमेँ एक की उम्र लगभग 45,दुसरा 50 और तीसरा 40
का है।इसमेँ दो कुँवारे हैँ और एक
शादीशुदा और तीनोँ घुमने निकले हैँ।जान लिजिए कि भारत मेँ अगर बंगाली ना होते तो
ये घुमने घामने और टूर ट्रेवल्स टाईप शब्द विलुप्त हो गये होते।एक यूपीआई-बिहारी
वाला जब भी यात्रा मेँ होता है तो वो घुमने नहीँ,शादी विवाह,तिलक,गौना,मुंडन,श्राद्ध,बीमारी,ईलाज,गृह प्रवेश,पूजा पाठ इत्यादी के कारण परिवार सहित
यात्रा मेँ होता है पर बिना किसी कारण मूड बना टीम बना के बस घुमने निकलने का
जज्बा बंगाली ही एफोर्ट करता है।सामने टेरीकॉटन-पॉलिस्टर मिक्स बड़े बड़े छापा वाला
सलेटी,आसमानी और सफेद एवं अपने साईज से सवा
नंबर ज्यादा का शर्ट अंडर शर्टिँग कर बड़ा बकलस वाला बेल्ट बाँधे बैठे सपन दा,दुलाल दा और गपोन दा मेँ से गपोन दा
सुबह वाला बांग्ला अखबार पढ़ रहे थे और सपन दा ने मोबाईल मेँ एक बांग्ला गीत चलाया
है और दुलाल दा सर और हाथ हिला उससे सूर मिला रहे हैँ।सपन बोले हैँ"ऐ खाने
आईडिया टाबर नाय।ऐ टो भालो होईलो,कूनो
फोन फान आसबेक ना"।दुलाल दा ने संगीतमय सर हिलाते बोला है"आमी फोन टा आफ
कोरे राखे छी।आमा के घुमे फीरे बीच कूनो डिसटरबेँस टा बोरदाश नाय"।एक बिहारी
जब ट्रेन मेँ रहता है तो भले वो हनिमून जा रहा हो पर फोन पर निर्देश और सुझाव देता
लगा रहेगा"हैल्लो,हाँ संटु को पेमेँट दे के भिजवा
देना।पीछे वाला दिवार प्लास्टर का काम लगवा देना।अच्छा हाँ बैँक का कागज मँगवा
लेना।अरे ऊ बाबूजी के दवाई ले फेर डॉक्टर के देखा देना।गड़िया सरभिसिँग मेँ भेजवा
देना"।मतलब वो पत्नी को अपना सिँसियर परफार्मेँस तब तक दिखाता रहेगा जब तक
पत्नी मोबाईल छिन ये ना कह देगा"ऐ जी अब का समूचा देश आपही चलाईएगा।घर मेँ
आरू त अदमी है।आप दू चार दिन भी त रेस्ट मार लिजिए।फेर सब त आपही के देखना ही
है"।पर एक बंगाली इन सब ताम झाम को घर के पोखरे बहा आता है।वो जानता है
पृथ्वी घुम रही है,वो संग सँग घुम जाना चाहता है।इधर बैठा
राजस्थानी खा पी लगातार लेन देन लाओ पहुँचाओ की बात कर थक सो गया है।आईए अब
अमेरिकन पर।ये गेरूआ टीशर्ट,जिँस
पहने है।हाथ मेँ तुलसी की माला और लगातार हरे कृष्ण,हरे हरे जप रहा है।सब बड़े अचरज मेँ उसे देख रहे हैँ सबसे ज्यादा खैनी
रटाते हुए बिहारी बरमेश्वर सिँह जी।अचानक अंग्रेजी मेँ उस अमेरिकन ने मुझे
पूछा"ये भारत मेँ खैनी क्यूँ खाते हैँ?और
ये सब लोग इसे रगड़ते क्युँ हैँ?"मैँ
अंग्रेजोत्रस्त हिँदीभाषी आदमी उसका प्रश्न सुन अकबका गया फिर जैसे तैसे समझाया कि
"जैसे आप स्मैक,कोकिन,हेरोईन लेते हैँ उसी तरह हम मिजाज टाईट करने को खैनी लेते
हैँ"।पर उसने फिर पूछा"बट व्हाई रबिश टॉबैको"।मैँने
बोला"टेस्टी और ईफेक्टिव बनाने के लिए"।इतने मेँ तब से हमदोनोँ की
अंग्रेजी ताक रहे बरमेश्वर बाबू बोले"महराज ई अंगरेज तबे से हुआई हुआई का पूछ
रहा है,आप का बताये इसको"।मैँने बताया कि
ई खैनी रगड़ने का कारण पूछा और हम असरदार और टेस्टी होना बताये।बरमेश्वर बाबू उचक
के बोले हैँ"मर्दे ई बकलोल के बताईए कि ये पुष्टिवर्धक,बलबर्धक,बुद्धिबर्धक,
आईटम है और रगड़ने से आयु बढ़ता है।खिला
दीजिए न साले को एक चुटकी।सब बुझा जायेगा हुआई हुआई रबिश।इसको भोजपूरी सिखाईए
तनी" ये बोल बरमेश्वर बाबू ठहाका लगाये!इतने मेँ वो भी हँसा और बोला"या
या आई नो जगन्नाथपुरी"।बरमेश्वर बाबू एकदम उसके मुँह पर सट बोले"अरे भाई
साब भोजपूरी,भोजपूरी।जगननाथपुरी
नो।भोजपुरी।"।फिर मैँने उसे बताया कि ये बिहार की भाषा है इस पर वो
बोला"या या आई नो,नाईस लैँग्वेज।या बिहार।निटिश
कुमाअर"।मैँ मुस्कुराया और विडंबना सहित सोचा कि एक बिदेशी भारत को बंगाल और
बिहार के नाम से जानता है,केवल भारत नाम से नहीँ।फिर ये सोच थोड़ा
गुदगुदाया भी कि अब बिहार लालू नहीँ नितीश कुमार हो रहा है।अब वो अमेरिकन हमसे
घुलशर्बत हो चुका है।उसने अंग्रेजी मेँ प्रवचन शुरू किया है"गीता मेँ लिखा है
कि औरत सब समस्या की जड़ है।पुरूष थोड़े से सुख के लिए खुद से नियंत्रण छोड़ देता
है।गृहस्थ को मोक्ष पाना है तो सब छोड़ कृष्ण की शरण आये।मैँ शांति से बैकुंठधाम जा
पाऊँगा क्योँकि मैँ नारी और ऐश्वर्य से दूर हूँ"।फिर वो संस्कूत के श्लोक भी
पढ़ने लगा।मैँ दंग।सब दंग।मैँने सोचा गीता मेँ कब महिला को समस्या माना यार।खैर जो
हो ये अमेरिकन पूरी तरह भारतीय बाबागिरी मेँ ढल चुका था। पश्चिम की प्रगतिशिलता को
पूरवाई वेद पुराण का लकवा मार गया था और मैँ एक सच्चे भारतीय की भाँति संतोष मेँ
डुबा था कि चलो साला एक अमेरिकन तो चपेट मेँ आया न।फिर वो बोला"मैँ 19 की उम्र से इस्कॉन मेँ हूँ और भारत
घुमता हूँ।आपलोग भाग्यशाली हैँ कि पुण्यभुमि मेँ जन्मे।हम पापी हैँ कि अमेरिका मेँ
जन्मे!भारत जगतगुरू बनने वाला है।कृष्ण सबके मालिक।हमसब को भवसागर पार करना
है"।इन सारी बातोँ को जब मैँने हिँदी मेँ बरमेश्वर बाबू को बताया है,वो उछल पड़े हैँ और उस अमेरिकन के हाथ
धर अंग्रेजी भाव लिये हिँदी मेँ बोले हैँ"अरे बाबा अंगरेज।केतना बिदवान हैँ
मर्दे आप।आई एम योर भक्त अब से।यू डीप अध्यन एण्ड जानकारी।यू एकदम भेरी भेरी ज्ञान
एंड नॉलेज धर्म एण्ड कृष्ण भक्ती ओर भगवत् गीता।बाप रे क्या आदमी हैँ आप।ऐसे थोड़े
दू सौ बरस राज किया अंगरेज।यू आर किँग।"।बरमेश्वर बाबू बौरा चुके हैँ उसकी
विद्वता और भारत के प्रति भक्तिपूर्ण समर्पण से।उनकी आँख मेँ आँसू आ गया है भारत
को जगतगुरू बनता देख।तब तक मैँने पूछा"आपको फंड इस्कॉन देता है घुमने फिरने
का"।वो बोला"कृष्ण देता है"।मैँ मान गया हूँ,ये संपूर्ण बबवा बन चुका है।विचार और
शातिरपने सबसे।फिर वो बोला"मुझे माँ बाप पागल समझता है पर मैँ कृष्णभक्त
हूँ"।सोच रहा हूँ:-)भारत हो या अमेरिका,माँ
बाप एक से सही होते हैँ।जय हो।
Wednesday, February 10, 2016
आदमी देवता हो जाना चाह रहा है।
आदमी देवता हो जाना चाह रहा है।वो चाहता है कि वो बोले और लोग उसे ईश्वर की तरह सुनेँ।वो शायरी,कविता,कहानी,उपन्यास,संस्मरण और न जाने कहाँ कहाँ से दया,करूणा,निष्पक्षता,समानता,सब बटोर फेसबुक पर अपना मंदिर खोले बैठा है और वो चाहता है कि उसके मंदिर के आगे लंबी कतार लगी रहे,लोग लाईक चढ़ायेँ..धन्यवाद का प्रसाद ग्रहण करेँ और पुनः आयेँ।मगर इन सब के बीच जरा सोचिए कि चलिए मैँने किसी को अपना "भगवान" मान लिया।आप जानते हैँ भगवान होने का मतलब?मैँ चाहुँगा सुबह चार बजे उठ अपने भगवान को ठंडे पानी से नहवाना।उनकी काँख मेँ जमेँ काई को किसी लाल कपड़े से रगड़ रगड़ छुड़ाना।गीले वस्त्र पहनाना और फिर शुरू करूँगा उनका पूजन।सबसे पहले भगवान के सर नारियल फोड़ना चाहता हुँ।फिर डालुँगा उसके सर पर तीन दिन का रखा कच्चा लठलठ करता दुध। मैँ चाहता हुँ उसके कपार पर पहले चंदन रगड़ देना और फिर पुरे मुँह पर लाल अबीर का लेप।फिर घसुँगा लाल रोली और उस पर दही शहद का घोल।मैँ खोँसना चाहता हूँ उसके दोनोँ कानोँ पर कनेल के पीले फूल और चढ़ाना है मुझे उसके सर पर धतुरा का सफेद फूल।दो गेँदा फूल उसकी टाँग के बीच रखना है और एक बेलपत्र साटना है उसके पेट पर।फिर खिलाना है बिना उसकी पसंद पूछे अपनी औकात के हिसाब से खरीदी गई लालमोहन साव की दुकान वाली ठोस लड्डु।एक टुकड़ा तोड़ ठुँसना है उसकी अधखुली मुँह मेँ और चुलू भर पानी करना है अर्पण उसकी प्यास बुझाने को।फिर चढ़ाऊँगा उसके कंधे पर दो गलगलाये केले और पिचके संतरे की दो फाँक।फिर निकालुँगा अपने झोले से भर मुट्ठा अगरबत्ती और जला के खोँस दुँगा ठीक उसकी कमर के पास जिससे निकलने वाला गमकदार धुँआ लगातार उसकी आँखोँ और नाक मुँह मेँ घुसता जायेगा और वो कुछ ना बोलेगा।इसके बाद श्रद्धा से बिना निशाने फेकुँगा उसके देह पर कुछ खनखन करते सिक्के जो उसके सर लगे या आँख पर इसकी कोई गारंटी नहीँ।मेरे और जाने के बाद भी खुली रहेगी उसकी चौखट जहाँ घुस आयेगी कोई बकरी और खायेगी उसके काँख से नोच कर फूल और पेट पर से खीँच कर बेलपत्र।एक कुत्ता घुस आयेगा जो चाटेगा उसके पैर जहाँ कुछ देर पहले गिराये थे मैँने लड्डु और दही शहद की कुछ बुँदे।उसके बदन पर चढ़ी रहेँगी काली चीटियाँ और जायेगी मुँह तक जहाँ मेरे द्वारा ठुँसे लड्डु के कुछ कण फँसे हुए थे।मेरा भगवान तब भी कुछ ना बोलेगा।वो हाथ उठाये मुस्कुराते फिर भी कृपा की मुद्रा मेँ ही होगा।वो सबको कृपा देता है।उसकी करूणा और समानता का आलम ये है कि वो आदमी,बकरी और कुत्ते का फर्क नहीँ करता।वो मंदिर नहीँ बदलता,वो घिस जाता है पर तटस्थ रहता है।वो देवता इसलिए नहीँ कि हमने आपने उसे देवता मान लिया है।बल्कि वो देवता इसलिए है कि उसने अपने पूजे जाने की कीमत भी अदा की है।सह पाओगे इतना कुछ?दिखा पाओगे ये करूणा?तो आओ मेरा देवता बन जाओ। मैँ खोज रहाँ हुँ वो आदमी,जिसे मैँ अपना देवता बना पाऊँ।है कोई?जय हो।
ऊ जब भी टिकट कटाता है त राजधानिये का
असम जाने वाली"डिब्रुगढ़ राजधानी" मेँ हूँ।पर दो बजे दिल्ली से खुली इस ट्रेन के जिस बोगी मेँ हूँ वो पूरा यूपी बिहार है।पूरी बोगी बड़े बड़े लाल और पीले रंग की VIP अटैँची से भरी हुई है।सीट के नीचे सामान ठूसा पड़ा है।अक्सर बिहार यूपी के इन परिवारोँ भरपूर सामान ले जाते देखा है पर ये भी जान लिजिए कि अगर जिँदगी से हिसाब करेँ तो ये दिल्ली नोएडा और गुड़गाँव मेँ खट खट के उनके बहाये गये खून पसीने से कम ही ठहरेगा।सामने एक 55-56 वर्ष के बुजुर्ग बैठे हैँ गणपत सिँह जो अपना ईलाज कराने गये थे दिल्ली बेटे के पास।सीट पर बैठते गणपत जी ने मफलर टाईट करके कान मेँ बाँध लिया और कंबल टाँग पर डाल पलथी मार बैठ गये हैँ।वो एक अपने साईज से सवा नंबर ज्यादा एक सिलेटी रंग का बंडी डाले हुए हैँ जो शायद बेटे ने स्नेहवश पहनाया।अक्सर गाँव से शहर गया आदमी किसी से उपहार पाते इतना संकोची होता है कि वो ट्रायल रूम जा के फीटिँग नहीँ देखता,वो तो फीलिँग देख के कपड़े ले लेता है।उनके साथ हैँ उनके केयर टेकर "अंबुज जी"।ये अंबुज जैसे लोग वो लोग हैँ जो हमेशा गाँव समाज के लोगोँ के लिए कहीँ भी आने जाने तैयार रहते हैँ।अंबुज टाईप लोग समाजिक कार्योँ के लिए किसी भी रैमन मैग्सेसे पुरस्कार पा गये सामाजिक कार्यकर्ता से ज्यादा काम अपने गाँव समाज के लिए कर चुके होते हैँ पर ये उनका दुर्भाग्य कहिये कि ऐसे लोग बेचारे पुरस्कृत होने की जगह निठल्ला बेगारी खाने घुमने वाले कहाने लगते हैँ।बगल मेँ एक लड़का बैठा है जो लैपटॉप निकाल चार्जर ठूस रम गया है।बाकि दो तीन और लोग मोबाईल पर व्यस्त हैँ और कुछ मिनट मेँ सारी बोगी चार्जर निकाल के तार मेँ उलझ गई है।क्या करे आदमी सिर्फ खर्च हो रहा है और बैटरी खतम है।आदमी मेँ मसाला कम है और चलने की तलब ज्यादा है।तभी तो जैसे तैसे चार्ज होना मजबुरी है।गाड़ी खुलते गणपत जी बड़े संतोष के भाव मेँ बोले हैँ"देखिये अंबुज जी केतना राईट टाईम खुल गया।एक्को सकेँड का लेट नहीँ"।अंबुज बोले"अरे महराज त रजधानी है।कोनो जनरल ट्रेन नही न है"।गणपत जी मुस्कुराते हुए मोबाईल पर उँगली फेरते बोले हैँ"हाँ भई अब अनुराग के बेबस्था है।ऊ जब भी टिकट कटाता है त राजधानिये का"।तब तक पैँट्री वाले खाना लेकर आ गये।गणपत जी ने देखते मना कर दिया"ऐ अंबुज जी आप ही खा लिजिए।हम त अनुराग के डेरा पर भात एतना खा लिये हैँ।आप त देखबे किये"। अंबुज ने खाना का ट्रे लपकते हुए कहा"हय अरे त कोनो पैसा लगना है का?ई त टिकटे मेँ न इनकुलूड है।दु रोटी मार लिजिए।बर्बादे न होगा फेर खनवा"।गणपत जी ने कंबल हटा"अरे उ त हमको पता है ही।लाईए खाईए लेँ।अच्छा एक बात बताईये अंबुज जी,ई अनुराग का कैसन लगा जॉब आपको?"अंबुज तब तक एक रोटी निगल बोले"अरे एक नम्बर सेट हो गया है।देखे नहीँ कितना तगड़ा त है सबकुछ।का फस्ट किलास खान पान,रहन सहन।अच्छा ई फलेटवा खरीद काहे न लेता है जिसको लिया है भाड़ा"।गणपत जी थोड़ा हँसे और थोड़ा फँसे भाव से बोले हैँ"हाँ ले लेगा।दाम भी त सोना के भाव है।अबकि रिटायमेँटवा का कुछ पैसा निकलेगा त देँगे और कहेँगे कि खरीद लो"।अंबुज ने हाँ मेँ सर हिलाया और तब तक खाना समाप्त हो चुका था।गणपत जी फिर बोले"अच्छा एक बात आप देखे।ई अनुराग के एनीटाईम इंगलीशे बोलना पड़ता है।और एक्को शब्द मेँ अटकता नय है जवान"।अंबुज ने पानी का बोतल खोल बोला"अरे एमेएनसी कंपनी मेँ है।ऊँहा हिँदी चलेगा?एक मिनट नय ठहरता है ऊ सब जगह पर बिना इंगलिश के आदमी"।गणपत जी गर्व से गर्म हो मफलर ढीला करते हुए पूछे हैँ"अच्छा हो ई एमेनसी कंपनी का होता है।मने टाटा बिड़ला से केतना आगे है"।अंबुज जी ने अपने आर्थिक जानकारी का सारा निचोड़ चेहरे पर लाते हुए कहा"अरे टाटा बिड़ला का है ई कंपनी के आगे।एमेनसी का मतलब है बिदेशी कंपनी।इसका बड़का लंबा चौड़ा नेटवरकिँग है।मने ईसमेँ दू पैसा कम भी मिले पर इसका एगो अलग भेलू है"।तब तक एक महीन शालिन रजनीगंधा की खुशबु मेँ लिपटी आवाज आई"एकच्युली MNC का मिनिँग है मल्टी नेशनल कंपनीज।इसके कई कंट्रीज मेँ ब्राँचेज होते हैँ"।सब उस लैपटॉप मेँ बँधे युवक की तरफ देखे।गणपत जी ने पहला और आखिरी सवाल पूछा उस लड़के से"त कैसा है ई कंपनी बाबू?हमारा लड़का अनुराग इसी मेँ है।"।लड़के ने चश्मा पोछा और एक सारगर्भित टिप्पणी कर पुनः लैपटॉप मेँ लग गया"देखिये अंकल अब कंपनी कंपनी के नेचर एण्ड कई डाईमेँशन पे डिपेँड है।कंपनी की मार्केट वेल्युज क्या है एण्ड मेनी प्वाईँट कंसीडर करने होते हैँ।मेय बी कि कंपनी अच्छी हो आपके लड़के की"आगे गणतप जी ने कुछ ना पूछा बस अंबुज की तरफ देखे और लेट गये।अब रात हो चुकी है और एक पटना मेँ व्यवसाय करने वाला युवा उद्यमी फोन पर किसी को दे रहा है"अबे ललन।मैँ आईये जाऊँगा भोरे तक।अभी राजधानी मेँ हूँ।और सूनो ऊ अभी पेमेँट का बात ना करो।देखो अभी हम सिँगापूर से माल मँगा रहे हैँ।पैसा वहाँ फँसा है।साला अभी सिँगापूर बाजार मेँ चल रहा है हड़ताल।टूटेगा, माल आयेगा तब देँगे तुम्हारा वाला बकाया"।तब उसकी पत्नी ने खाना खाते चिल्लाया"अरे धरिये न फोन।ई खाना है।ना तेल ना मसाला।आपको बोले कि जहाज से चलिये लेकिन आपका त रेले नय छुटता है।ई जनम कबो चढ़ेँगेँ कि नय जहाज पर पता नय"।तब तक बीवी का पानी बोतल खतम हो गया है माँगने पर दुसरा बोतल स्टाफ ने मना कर दिया है।पति बौखला गया है और कंप्लेन बुक मँगाया है।बीवी पति को कोस रही है"आप हे एक बोतल पानी नय आता है।दुकान मेँ त शेर बनके गलियाते हैँ स्टाफ को।ईहाँ बोली नय खुला"।पति माथा धर बैठ गया है।ईधर बहाना मिला है के लोग पुनः रेल व्यवस्था को गरियाने मेँ लग गये हैँ।पिछले सारे रेल मंत्रियोँ के कुल खानदान का हिसाब कर रही है यात्री जनता।तब तक गणपत जी ऊपरी बर्थ से बोले हैँ"अरे अंबुज जी रात के जगले रहियेगा।दो बजे आयेगा पटना।वैसे भानू,रामपरवेश,जगनारायण,मनचल,परशु,मुनिराज सबके फोन कर कह दिये हैँ कि राते 1 बजे जगा देगा।पटना आवे से पहले"।ये सून मैँ भी निश्चिँत हूँ..मुझे भी पटना उतरना है।जय हो।
"रेलगाड़ी"
"रेलगाड़ी" मेरे जीवन मेँ एक शिक्षक,एक संस्थान,एक गाईड की तरह है। मैँने न जाने देश दुनिया के कितने रंग इसी रेलगाड़ी मेँ देखे और न जाने कितनी बातेँ जानी सीखी और न जाने कितने दर्शन समझे।मैँ खोरठा बोलने वाला झारखंडी खाली रेल चढ़ चढ़ कर मैँने मागधी,मैथिली,बांग्ला,अंगिका,भोजपुरी,मारवाड़ी,छत्तीसगढ़ी और मोटा मोटी पंजाबी टाईप जैसी कई तो भाषाएँ सीख ली। कहीँ जाऊँ ना जाऊँ पर दिल्ली हावड़ा करते करते ही उत्तर दक्षिण-पुरब पश्चिम पुरे भारत का रंग ढंग साईड अपर सीट पर बैठे बैठे देख लिया।अब देखिए न रेल क्या क्या सिखाता और कर के दिखाता है।एक छोटी घटना देखिए। अभी घर को जा रहा था।रेल मेँ एक परिवार साथ साथ सफर मेँ था। रात को जब पति पत्नी बच्चे सब खाना निकाल बाँट खाने लगे तो एहसास हुआ कि "एक रेलगाड़ी ही ऐसी जगह है जहाँ एक मध्यम वर्गीय शहरभोगी भारतीय परिवार अपने पुरे सगे-सदस्योँ के साथ बैठ के सुकुन के साथ खाना खाता है"।ना कोई हड़बड़ी ना कोई फोन ना जल्दी जल्दी खा के काम को भागने की टेँशन। नही तो देखिये न साहब एक शहरी "मीडिल खलास"(क्लास:-)) परिवार की दिनचर्या।सुबह 6 बजे बच्चा उठ जाता है,मम्मी पहले हड़बड़ हड़बड़ बुतरूआ को जैसे तैसे पोँछ कपड़ा पहिना तैयार करती है, फिर बेचारी बिना मुँह धोये बिना नहाये दौड़ी किचन जाती है,बच्चे का नाश्ता खाना पैक किया, एक हाथ मेँ सेँडविच और दुसरे मेँ एप्पल थमा स्कुल बस तक छोड़ आयी।इधर बच्चे को छोड़ आई कि 7.30 तक बच्चे के पापा जग गये,पेपर पढ़ते हुए चाय पिया, जल्दी जल्दी नहाया फिर अकेले टेबल पर पत्नी ने नाश्ता कराया और निकल गये काम पर।तब जा के पत्नी नहाई और अकेले दिन का खाना खाया।3 बजे बच्चे स्कुल से आये,माँ ने खाना गर्म कर बच्चे को खिलाया।शाम को थका हारा पति आया!अकेला टीवी देखता हुआ चाय पिया।तब तक बच्चे खेल कुद के आये।जल्दी खा के पढ़ने बैठे और सो गये।तब तक पापा को भुख लगी।पत्नी किचन से गर्म गर्म रोटी सीधे निकाल खिलाई,पति भी गया फिर सोने,अंत मेँ थरिया कढ़ाही समेट 10.30 तक पत्नी ने खाना खाया। मतलब शायद ही कोई ऐसी तारिख हो जब पुरा परिवार एक साथ तीन टाइम खाना खा पाये। पर भारतीय रेल जिँदाबाद।8 बजे थे कि सीट के नीचे से झोला निकाला,डब्बे से पुड़ी निकाला,प्लेट मेँ आलु गोभी का भुजिया।तब तक मेँ पति ने कहा"पीला वाला पॉलिथिन किधर रखी हो,उसमेँ अँचार होगा निकालो"!इतने मेँ अपर सीट से पलटु उछल के नीचे आया"पापा हमुँ खायेँगेँ"! मम्मी ने तब तक कहा "चलो रिँकीँ को जगाओ"।इतने मेँ पत्नी ने लाल डिब्बा निकाला" ऐ जी एगो पेड़वा ले लिजिए नय त फेर खराबे न होगा"!पति ने एक पेड़ा उठाया,दो पुड़ी अपनी से ले पत्नी की तरफ सरका दिया।इधर पल्टु चिल्लाया"मम्मी तीता लगा.बाप रे पानी दो,नय पापा पेप्सी"। "चुप माजा रखा है पीयो पहले" तुरंत निकाल दिया मम्मी ने।पेपर बिछा है,पुरा परिवार एक साथ हिचक लटक के चलती ट्रेन मेँ जिँदगी का सबसे सुकुन वाला डिनर कर रहा है।रेल अगर 10-20 घंटे लेट है तो क्या साहब।एक शानदार यादगार डिनर और बन जाता है:-)सच रेल को घर मान कर केवल भारतीय ही यात्रा करता है और रेल को घर बना कर उसके साथ कुछ भी केवल भारतीय ही करता है साहब:-)।एक भारतीय ही है जो ये कतई नहीँ सोचता कि वो एक 10-20 घंटे के सफर का एक यात्री भर है और किराया दे के चढ़ा है फिर अपने स्टेशन उतर जायेगा, वो अपनी सीट से इतने भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है कि जैसे वो सीट उसने बड़का बाबू से हिस्सा कर कोर्ट मेँ केस कर जीत के पाया है:-) "भारतीय रेल" की बात...हजारोँ बातेँ हैँ।एक एक कर जो देखा समझा सुनाता रहुँगा कभी कभार जी:-)।सच रेल कितनी भी लेट पहुँचे पर भारतीय रेल मेँ जीवन बड़े गति मेँ होता है साहब।जय हो
Sunday, February 7, 2016
मेगा दानवीर अमिताभ बच्चन
महानायक "अमिताभ बच्चन" मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता हैँ,मतलब ये मुझे इतने प्रिय हैँ कि अपने बाद सबसे बड़ा हीरो मैँ इन्हीँ को मानता हुँ:-)।फिलहाल ये रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने को लेकर श्रद्धा के ताजा उदाहरण बन छाये हुए हैँ।संयोग से मैँ दो दिन पहले इनके घर पर ही था जब इनके यहाँ परिवार मेँ आपस मेँ सब्सिडी को लेकर मंथन चल रहा था।उस पुरे मार्मिक क्षण को जो मैँने अपनी आँखोँ से देखा,आपको बताता हुँ।उस दिन बच्चन साब दोपहर ही घर लौट आये थे।आते ड्राईँग रूम मेँ ही बैठ गये और सेवक चंदु को आवाज दे एक लोटा ठंडा पानी मँगवाया।हथेली को गाल पर टिकाये सोफे पर बैठे बच्चन साब उस समय किसी गहरे सोच मेँ डुबे लग रहे थे।तब तक जया जी पानी लिये कमरे मेँ आई।बच्चन साब देखते बोले"अरे आप क्युँ लेते आईँ,उफ्फ चंदु कहाँ है?"।"वो अभिषेक के साथ खेल रहा है,अभिषेक अकेला बैठे बैठे बोर हो जाता है,मैँने चंदु को कह रखा है कि तू छोटे साब के साथ ही खेला कुदा कर,उनका मन लगा रहेगा"-जया जी ने पानी ग्लास मेँ डालते हुए कहा।बच्चन साब कुछ नहीँ बोले,पानी पी एक लंबी साँस ली और सर उठा आँखोँ को बँद कर सोफे पर पीछे की ओर अटक गये।"आप परेशान नजर आ रहे हैँ,क्या बात है?कुछ बताईये न"-जया जी ने सोफे पर खड़े होके बच्चन जी के सर पर हाथ रखते हुए पूछा।बच्चन साब ने उन्हेँ बगल मेँ बिठाते हुए कहा"अरे कुछ नहीँ,चिँता की कोई बात नहीँ।बस एक निर्णय लेना चाह रहा था,आपलोगोँ से सलाह लेना चाहता हुँ"।"क्या?"जय जी ने पूछा।"सोच रहा हुँ घर का रसोई गैस सब्सिडी छोड़ दुँ"-बच्चन साब ने जया जी के आँखोँ मेँ देखते हुए।"क्यायाया?पागल हो गये हैँ आप?"-जया जी चीखते हुए उठीँ और उनके हाथ से लग के पानी का लोटा टेबुल से लुढ़क कालिन पर गिर गया।"अरे आप सुनिये भी तो,क्या दिक्कत है,हम बाजार मूल्य पर खरीद लेँगे,बाबूजी के आशीर्वाद से इतना तो कमा ही लेता हुँ,आप भी ठीक ठाक सासंद हैँ,दिक्कत हुई तो खाना संसद कैँटिन से मँगा लिया करेँगे।"-बच्चन साब ने उठ कर जया जी की बाँह पर धीमे से हाथ रखते हुए कहा।पर जया जी का पारा गरम था,उन्होँने झल्ला कर कहा-"आप बैठ कर यही सब अनाप शनाप सोचते रहिये,मुलायम अमर की संगत तो छुट गई पर आपका समाजवाद नही उतरा है अभी"।बच्चन साब ने उन्हेँ साथ सोफे पर वापस बिठाते हुए समझाते हुए कहा-"आप समझने की कोशिश करिये,आखिर क्या हमेँ बस खुद के लिए ही सोचना चाहिए?कुछ देश के गरीबोँ की भी तो सोचिए।देखिये देश की स्वच्छता के लिए मोदी जी तक ने झाड़ु उठाया,अंबानी ने हरे पत्ते चुने और हम 300-400 रूपये नहीँ दे सकते क्या?आप सोचिए इस बड़ी रकम से लाखोँ बुझे चुल्हे वाले घर मेँ चुल्हा जल उठेगा।"।जया जी थोड़ी नरम होते हुए बोलीँ"देखिए जी आप बस देश देश सोचते हैँ।मैँ एक माँ हुँ,मेरा भी तो दिल है,मेरे लिए पहले अपना बेटा है फिर कुछ आता है।आप सोचो बेचारा प्यारू अभिषेक का क्या होगा?ना कोई फिल्म मिलती है।मिलती भी है तो चलना छोड़ो हिलती भी नहीँ है।उपर से बहु का खर्चा।एक बार कान महोत्सव घुमने जाती है तो एक पासबुक खर्च कर जाती है,गाउन,लिपिस्टिक और अभिषेक की टिकट खाना पीना और पोती के कपड़े लते की शॉपिँग का खर्च।कैसे चलेगा ये सब।कम से कम सब्सिडी का गैसा रहेगा घर मेँ तो बुरे वक्त मेँ खिचड़ी तो पका के खा पायेगा हमारा बेटा"।बच्चन साब ये सुन खड़े हो गये बेचैनी मेँ कमरे मेँ टहलने लगे।टहलते हुए वो दिवार पर टँगी "हरिवंश राय बच्चन साब" की तस्वीर के सामने खड़े हो गये।एकटक तस्वीर को देखे जा रहे थे मानो कह रहेँ होँ कि,बाबुजी अब आपही कुछ रास्ता दिखाईए।5 मिनट बाद अमिताभ वापस सोफे पर आ बैठे और बोले-"देखिये आप बात ठीक कह रही हैँ।पर ये भी तो देखिये कि अब बहु भी फिर से कमाने लगी है,इनकी फिल्म जज्बा आ रही है।कल इरफान भी बता रहे थे कि फिल्म हिट जानी चाहिए।सो एक बार प्लीज आप सोच के देखिए,हमने कई लोगोँ से कह भी दिया है कि मैँ सब्सिडी छोड़ रहा हुँ।सम्मान फँसा हुआ है और बाबूजी कहते थे कि बिना सम्मान भला कैसा जीवन"।पर जया जी कहाँ समझने वाली,फिर गरजी-"ये बाबुजी आपको कुछ घर द्वार के बारे मेँ समझा के नहीँ गए न?देख लिजिए जी जाईये ठीक है छोड़ दीजिए सब्सिडी पर एक शर्त है।सब्सिडी केवल आपके कार्ड पर छुटेगा।मेरा,बहु और अभिषेक के कनेक्शन पर नहीँ।और दुसरी कि ये लास्ट बात मानी तुम्हारी।अब आगे अभिषेक वाली मनरेगा कार्ड छोड़ने और ऐश्वर्या को किशोरी कौशल योजना का लाभ लेने भी छोड़ने मत कह देना"।"मंजुर देवी जी मंजुर,चलो नहीँ कहुँगा ये सब"-बच्चन साब ने सुकुन से हँसते हुए कहा।इतना कहते ऐश्वर्या आ जाती हैँ।"ओ पापा यु आर ग्रेट,आज शुटिँग पे पता चला कि आप गैस सब्सिडी छोड़ रहे हैँ,पूरे बॉलीवुड को आप पे प्राउड है पापा,सब आपको ग्रेट कह रहे थे"-आते ही ऐश ने गले लगाते हुए कहा।"हा हा ओ थैँक्स बेटा,चलो अब जरा मीडिया को फोन लगाये और बता देँ"-कह कर बच्चन साब ने दैनिक जागरण के संजय गुप्त को फोन लगाया।खबर सुनते ही गुप्त जी की आवाज आयी"क्या कह रहे हैँ सर!इतना बड़ा फैसला।सर आप पहले इतने दानी अरबपती हैँ।सर आप महान हैँ।मोदी जी प्रेरणा का असर है ये।काश देश के सभी अरबपति आपकी तरह रसोई पर सब्सिडी छोड़ देँ तो आज हमारा देश फिर सोने की चिड़िया बन जाय।मैँ छापता हुँ तुरंत ये खबर।बड़ी खबर है।त्याग की नई मिसाल।"। इतना सुन बच्चन साब गर्व से फुले फोन काट ऐश और जया से लिपट गये।तब तक अभिषेक भी आ गये और बच्चन साब की पीठ पर चढ़ गये मारे खुशी के।पुरा परिवार भावुक था।ये भावुक सीन देख मुझसे रहा ना गया।मैँ भी आँसु लिये जा के उन सब से लिपट गया।मुझे देखते बच्चन साब ने हड़बड़ा कर चौँके और लात मार गिरा दिया।"कौन हो तुम,यहाँ कैसे आ गये"बच्चन बोले। मैँ इतना ही बोल पाया"साब जिस घर मेँ सब्सिडी,मनरेगा और किशोरी कौशल योजना आ सकती है,उस घर मेँ मुझ गरीब को देख अचरज कैसा"।सुनते ही जया जी चिल्लाई-"गार्ड बुलाओ,पीटो और बाहर फेँको इसे,इसकी जेब देखो इसने अभिषेक का मनरेगा वाला जॉब कार्ड तो नहीँ चुराया"। गार्ड दौड़े आये और मैँ सड़क पर पड़ा हुँ अभी।जय हो
Subscribe to:
Posts (Atom)