Wednesday, March 9, 2016

महिला दिवस- Women Day

बड़े वैचारिक ताम झाम एवं गंभीर विमर्शोत्सव के साथ कल "महिला दिवस"पर्व समाप्त हुआ।सबसे ज्यादा उत्सवधर्मिता फेसबुक पर दिखी जहाँ नारियोँ ने अपने लिए सेल्फ डिपेँडेँड पोस्ट लिखे और पुरूषोँ ने उनके लिए भरोसे भरा पोस्ट लिखा।कई पुरूष तो नारित्व के सशक्तीकरण को लेकर इतने भावुक थे कि वो उनसे लिपट जमाने से टकरा सारे हक छिन उनकी हथेली मेँ धर देना चाहते थे पर अफसोस कि फेसबुक पर ये भौतिक कांड संभव ना था।जी देखिये ह आज के युग मेँ पैदा हुए।हमने प्राचीन काल का वो दौर सपने मेँ भी नहीँ देखा जब किसी शास्त्र मेँ कहा गया कि विधवाओँ के सर मुंड देने चाहिए।हम मध्य काल के उस दौर की कल्पना से भी अछुते पीढ़ी के हैँ जब बादशाहोँ के मीना बाजार मेँ औरतोँ को बेचा जाता था और लोग मंडियोँ से जिँदा जिस्म खरीद ले जाते थे।हम सबने ये सब काला सच इतिहास की किताबोँ मेँ पढ़ा और अच्छा था कि पढ़ा जिससे हम जान पाये कि हम सभ्यता के विकास अब कितना आगे आ चुके हैँ,हमेँ ये आत्मविश्वास मिला कि हम अब उन बुराईयोँ से करोड़ोँ मील आगे निकल एक अच्छी दुनिया के रचे जाने के दौर मेँ हैँ और ऐसा रचा भी जा रहा है।हम आज के इंसा हैँ।पर ऐसा नहीँ कि हम शोषणविहीन दौर मेँ हैँ और हमने पीड़ा और अत्याचार ना देखा है।मैँ गाँव का आदमी ऊपर से बिना डिग्री का आम सोच का लड़का।हमारे लिए शोषण का अर्थ बस शोषण था और ये लिँगनिरपेक्ष था जिसमेँ हमने बाहुबली प्रमुखोँ के सामने एक गरीब आदमी को थुक चाटते भी देखा और किसी दरवाजे पर बाल खीँच लात खाती औरत को भी।हम ये कारण ना जाने कभी कि दोनोँ के हालात के पीछे इतिहास कितना है,क्या समाजशास्त्र है और कितना मनोविज्ञान है और कितना अर्थशास्त्र।ये सब कारण और कारक तो हम अब UPSC की तैयारी मेँ किताब पढ़ जाने और बस रट के याद रखा।हाँ हम जब भी किसी ठेला चलाने वाले को सिँह जी के हाथ लात खाते देखते तो एक बात ही दिमाग मेँ आती कि"क्या करियेगा..गरीब है ईहे खातिर कोय भी लतिया देता है"।उसी तरह जब किसी महिला को पीटाते देखते तो कहते"साला इसका मरद दोगला है,रोज दारू पी के कमीनापंती करता है।ना साला पढ़ा लिखा ना कोय संस्कार है इसको,जहाँ शिक्षा नय होगा उहाँ यही न होगा"।अच्छा हमने गाँव मेँ बस लात खाती महिलाओँ को नहीँ देखा बल्कि कुछ कमाल की लतियाती भी थीँ।इनके नाम से मुहल्ले की सीमाएँ हिलतीँ।एक थी "हुमड़ी माय",इसके खौफ का आलम वैसा था जैसे रामगढ़ मेँ गब्बर का।हुमड़ी माय के घर के बगल मेँ पड़ी जमीन आज तक उसका मालिक ना बेच पाया क्योँकि वो जाड़े मेँ दिन मेँ और गर्मी मेँ रात खटिया बिछा गदरगोष्ठी करती,सोती,गाय बाँधती।बात बात मेँ घर से हँसुआ निकाल जब साड़ी का फेँटा एक तरफ बाँध वो टॉरनेडो की रफ्तार मेँ गाली देती बाहर निकलती तो क्या मजाल कि कोई मर्द टिक पाये।गाली देने मेँ उतनी ओजस्विता मैँने दुसरी किसी मेँ न देखी।वो गालियोँ की मौलिक जन्मदात्री थी।उसके बनाये गये गाली आज भी समाज के बड़े बड़े झगड़ोँ मेँ सबसे ज्यादा काम आते हैँ। उसके विरूद्ध शिकायत की कोई सुनवाई प्रधान या प्रमुख भी नही करते क्योँकि वो दरवाजे पर चढ़ सीधे बोलती"आप हमरा फैसला का करियेगा परधान जी,आपका सब कारगुजारी खोल देँगे त मुँह अलकतरा जैसन करिया हो जायेगा"।मुखिया हाथ जोड़ कहते"हे चाची मार के इँटा माथा फोड़ दो पर इ बाप दादा और हमरी कहानी सुना इम्मेज ना तोड़ो।ऊका छोड़ दो"।एक बंगाली परिवार की मालकिन थी"जुबली देवी"।इनके पति पद्मनंदन मुखर्जी।अगर जुबली देवी ने पति को सुबह आठ बजे कुर्सी पर बैठने बोल दिया तो वो तब ही उठते जब जुबली देवी बोलतीँ"जाईए टिफिन हो गया।खाना खा लो"।मुखर्जी का किसी से झगड़ा हो जाय तो चश्मा सँभालते मोबाईल निकाल कहते"ठहरिये,आप हमको मारा।अभी बोलाता है हम आपना वाईफ को।तब बतायेगा तूमको ओकात मेरा"।इस बंगाली परिवार से गाँव के लोग दुर्गा पूजा का चंदा लेने भी कभी ना जाते और वो कहते"उसके घर का लिजिएगा चंदा महराज।ऊहाँ त साक्षात जिँदा भद्रकाली रहती है"।एक थीँ आँगनबाड़ी मेँ किसी तरह काम कर कमाती"गिरजा देवी"।इनके पति बेरोजगार।जब मूड खराब होता तो गिरजा देवी पति धरनीधर जी को उठा उठा के पटकतीँ।कई बार धरणीधर के रोटी गोल ना बेल पाने के कारण गिरजा देवी बेलना से धरणीधर को पीट लंबा सुला देतीँ।एक बार धरणीधर घर मेँ अकेले थे।अपने तमाम हमउम्र हाफ सेँचुरियन टीम को बुला वीसीडी पर गुड्डु रंगीला का भोजपुरी एलबम"पटाखा बा जवानी" देख रहे थे।तब तक गिरजा जी का अचानक प्रवेश हुआ।बुढ़वे साथी तो खिसक लिये पर झाड़ू से धरणी जी धर तब तक पीटा जब तक झाड़ू के सारे सिक ना झड़ गये।ये थीँ मेरी कुछ विलेज चैँपियन महाशक्तियाँ।सो हम संतुलित परिवेश मेँ पले बढ़े जहाँ नारी पिछड़े का शिकार तो है पर सहानुभूति की भुखी नहीँ,उसे किसी की दयाभीख ना चाहिए।उसमेँ ताकत है,हिम्मत है,जिद है,जज्बा है पर वो फिर भी गँगाजल के आभा माथुर की तरह सशक्त नहीँ।क्योँ?क्योँकि वो पढ़ के IPS थोड़े बन पायी।हूमड़ी माय,जुबली देवी,गिरजा देवी सब अपना घर चलाने वाली महिलाएँ थीँ,सबके पति निखट्टे नकारे।पर वो चंडिका की जगह समाज मेँ चंडाल कहाती हैँ,लोग परहेज करते हैँ उनसे।बस इसलिए कि वो पढ़ी लिखी ना थीँ।नही तो क्या पता कि उनमेँ से कौन आज किरण बेदी होती और उनके तेवर उससे भी ज्यादा धारदार।सो ये पुरी दुनिया अपने नारीवादी विमर्शोँ से नारी को कुछ दे ना दे ,इसे दे सकते हैँ वो माँ बाप जिनके घर मेँ बच्ची है और आपको तय करना है कि आप उसे घर बर्तन धुलवाना,खाना बनवाना चाहते हैँ या पढ़ा के मशाल बनाना।आप तय करेँगे कि आप उसे हुमड़ी माय बनाना चाहेँगे कि किरण बेदी।बाकि सब अधिकार है संविधान मेँ और जो बाकि है वो भी हो जायेगा,आप बस एक ही ध्येय बनाईये कि"बेटी को पढ़ाईए जरूर"।दहेज की जमा पूँजी शिक्षा मेँ लगा दीजिए।ना पढ़ाने के विध्वंस से अच्छा है पढ़ाने के खतरे उठाना।क्या पता शायद जरूरत ही ना पड़े दहेज की।उन तमाम माँ बाप को नमन जिनकी बच्चियोँ को मैँ देख रहा हूँ आँखोँ के सामने दिल्ली मेँ IAS की तैयारी करते।ये माँ बाप ही करेँगे आधी दुनिया को सशक्त,विचारक नहीँ।जय हो।

Thursday, March 3, 2016

घर घर नासिर,आमिर,हामिद पैदा करिये

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास का एक छोटा सा कस्बाई गाँव"छिबरामऊ"।यहाँ रहता एक परिवार।पिता प्राईमरी के शिक्षक और उनके हैँ तीन बेटे-आमिर खान,हामिद खान,नासिर खान।अब आईए एक सुखद शानदार प्रेरणादायी समाचार पर।कल जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा संघ के द्वारा 2015 का अंतिम परिणाम घोषित हुआ तो न जाने कई बुझे चिरागोँ मेँ लौ लौट आई,कई लौ से ज्वाला बने पर एक ऐसा परिवार भी इस परिणाम से सामने आया जो मिशाल की मशाल बन के निकला है।जी हाँ कल आये परिणाम मेँ इन तीनोँ के तीनोँ भाईयोँ ने PCS मेँ सफलता प्राप्त की।एक तरफ जब सच्चर समिति की सिफारिशेँ अपने सच मेँ लागु होने के लिए इंतजार मेँ है,एक वर्ग जब मुसलमानी समाज के पिछड़ेपन को अपने राजनीति का सुरक्षित कच्चा माल बनाये रखने को तत्पर है और एक वर्ग जब अफजल गुरू मेँ पीढ़ी का नायक देखता है ऐसे मेँ इस परिवार ने बताया है कि सफलता किसी सिफारिश और किसी विचारधार के रंग से नहीँ लगन,मेहनत और ईमान के रंग से निखर निकलती है।कहाँ है सोशल मीडिया की खोजी नजर,जहर फैलाने वाले हजार समाचार हैँ पर मुह्ब्बत की एक लाईन भी नदारद है।दादरी,मालदा पर सौ गढ़े अनगढ़े सूत्र हैँ पर "छिबरामऊ" नही आ पाता सोशल मीडिया के मुख्य धारा मेँ।तोड़ने वाले सैकड़ोँ वीडियो का जुगाड़ है पर जोड़ने वाली एक भी कहानी खोजे नही मिलती। साब दिन भर मकबुल भट्ट और अफजल गुरू के नायकत्व को अपने तर्कोँ से मजबुत करने की मुहिम की जगह ऐसे युवकोँ की कहानियाँ,उनके संघर्ष और सफलता का पर्चा बाँटिये लोगोँ मेँ तो एक सुंदर समाज रच पायेँ शायद।घर घर अफजल पैदा करने के जज्बात को मारिये और घर घर नासिर,आमिर,हामिद पैदा करिये..ये देश अफजल से नहीँ नासिर और हामिद से बना है और बनता रहेगा।जय  अच्छा अगर नासिर,आमिर हामिद बनना है तो यहाँ देखिये जय हो।

"बजट" Budget

सपने,भविष्य और आँकड़ोँ से भरी वह किताब जो सत्ता पक्ष को सदा अच्छी,विपक्ष को सदा बुरी और जनता को कुछ नही लगती है उसे "बजट"कहते हैँ। जय हो।

दुर्गा-महिषासुर Durga Mahishasura

प्रिय मित्र लल्टु, कल ही गाँव से लौटा हूँ।तुम्हारे घर पर भी सब ठीक है।चाची(तुम्हारी माँ) ने तुम्हारे लिए पंडी जी से जन्मपत्री दिखाई थी,फिर कहने पर दुर्गा पूजा कराया।तुम्हारे नौकरी चाकरी के लिए परेशान है।तूम्हारे खातिर पूजा का प्रसाद और हवन का भभूत भेजा है,शाम को जब गाँजा खरीदने कैँपस से बाहर निकलो तो बताना हौज खास मेट्रो पे आ दे दूँगा।मित्र अब माँ तो माँ ठहरी,उसे मैँने ये बताना उचित ना समझा कि तूम अब महिषा जी के साथ हो गये हो,उनको इसका ऐतिहासिक और समाजिक न्यायिक कारण समझाने मेँ एतना देर लगता कि मेरा ट्रेन छुट सकता था और शायद तब भी आकंठ दुर्गाभक्ति मेँ डुबी वो अनपढ़ बुढ़ी माँ महिषा जी के सामाजिक न्यायिक पक्ष को समझ पाती कि नहीँ,पता नहीँ।खैर तुमने अच्छा किया कि एक नया खेमा धर लिये हो।इतने साल तक साथ साथ दुर्गा पूजा कर भी हमने कौन सा तीर मार लिया,रेलवे मेँ गैँगमैन तक का भी तो फार्म ना किलियर हूआ।तो अब क्युँ ना एक बार महिषा ट्राई किया जाय।दोस्त मैँ तुम्हारे साथ हूँ।लेकिन अब जब खुल्लमखुल्ला महिषा जी के साथ हो तो इन्हेँ समाज मेँ अधिक से अधिक मान्यता दिलाने और स्थापित करने के लिए थोड़ा मेहनत भी करना होगा,ये साल भर मेँ एक दिन शहादत दिवस मनाने से कुछ ना उखड़ना लल्टु भाय।उल्टे डिमोरलाईज फिल होता है।देखो हमेँ वो प्वाईँट पकड़ना होगा जिससे दुर्गा या अन्य देवी देवता ने हजारोँ साल से अपना मार्केट जमाया है।देखो ये दुर्गा समर्थक अपने बाल बच्चोँ का नाम भी दुर्गा,भवानी,शारदा इत्यादि रखते हैँ जिससे रोज पुकारने बोलने से ये नाम जेहन मेँ रहे और प्रभाव बना रहे।अब हमेँ भी अपने लोगोँ का नाम महिषासुर,भैँसचढ़ा,लमबलवा,ईत्यादि रख इस नाम को प्रचलित कर इसे मान्यता दिलानी होगी।सोचो कोई लड़का पीएचडी कर निकलेगा और नाम होगा "डॉ महिषासुर मंडल",कोई प्रोफेसर होगा "भैँसचढ़ा चौबे"।कितना जादुई बौद्धिक छवि बनेगा तब महिषा जी का।अच्छा जैसे ये दुर्गा खेमे वाले अपने मेँ कहते हैँ"फलना दुर्गा जैसी सुंदर है,देवी लगती है",हमेँ भी अपनोँ के बीच महिषा जी की आकर्षक छवि गढ़नी होगी और एक दुसरे को बोलना होगा"महराज केतना सुंदर लड़का है,एकदम महिषासुर लगता है,दाँत देखिये,लगता है दाँते से नारियल फाड़ देगा"।अच्छा जिस तरह दुर्गा खेमे वाले अपने देवी गुणगान के लिए दुर्गा चालिसा,सप्तशती और आरती वगैरह लिखा है हमेँ भी कुछ नया लिख लॉँच करना होगा।जैसे चालिसा कुछ ऐसा लिखा जा सकता है"महिषा सोये थे खा के मुर्गा,सुतले मेँ त्रिशुल भोँक गईँ दुर्गा।।महिषा को कंफ्युजन भारी,घर घुसी कैसे ये नारी।।महिषा ने गुस्से मेँ देखा,दुर्गा ने सुदर्शन फेँका।।महिषा को हुई चिँता भारी,एतना पावर मेँ कैसे एक नारी।।महिषा ने एक चाकू निकाला,दुर्गा ने तलवार और भाला।।दुर्गा बोली तू शांति भंग करता है,लेडिज को तंग करता है।।बोले महिषा आरोप है झुठा,इस हफ्ते तो ना किसी को लुटा।।महिषा तू बामपंथ समर्थक,काम करता है खाली निरर्थक।।महिषा बोले रह होश मेँ देवी,वर्ना वसुलूँ जगत से लेवी।।भले दे त्रिशुल मेरे कंठ पर,वार ना करना बामपंथ पर।।ऐ नारी ले काम अकल से,सोये मेँ मारे है छल से।।ऐ महिषा अब होश मेँ आजा,खड़ी यहीँ हूँ जा मुँह धो के आजा।।तू पुरूष मारे है बल से,मैँ मारी तो बोले छल से।। मित्र लल्टू कुछ ऐसा चालिसा लिख हम महिषा जी के प्रति सहानुभुति और उनकी वीरता का भोकाल बना दुर्गा को छल से मारने वाली साबित कर उन्हे बैकफुट पर धकेल सकते हैँ।अच्छा एक मेन बात कि दुर्गा खेमा उन्हेँ अपनी माँ बता जय माता दी टाईप टैग लाईन लगाये रहता है,क्युँ ना हम भी महिषा जी को एज ए फादर लॉँच कर "जय पप्पा जी" टैग लाईन बना लेँ।अच्छा ये लोग दुर्गा जी के बारे मेँ कई मिथक जुटा उनको गुणकारी,शक्तिशाली,विद्वान,नैतिक दिखाने वाला ग्रंथ रचे हैँ।इसके जवाब मेँ हमको भी कुछ झुठ साँच जोड़ एक महिषासुत्त रचना होगा जिसमेँ किस्सा होगा"महिषा एक बहुत ही भोला भाला सीधा नौजवान था जिसका सारा ध्यान अपने कॉलेज की पढ़ाई पर रहता था।एक दिन कॉलेज जाते वक्त उसे रास्ते मेँ कुछ लड़कियोँ ने छेड़ दिया।उसने तुरंत कॉलेज जा रोते हुए प्रिँसिपल से उन लड़कियोँ की शिकायत कर दी।इसी बात से क्षुब्ध लड़कियोँ मेँ एक दुर्गा ने बदले की भावना से रात को लाईब्रेरी मेँ पढ़ते पढ़ते सो गये महिषा पर छल से वार कर दिया"।मित्र लल्टू ये कथा पढ़े लिखे बुद्धिजीवियोँ को अपने खेमे मेँ खिँचेगी।एक पढ़ने लिखने वाले भोले युवा महिषा का शोषण कोई भी करूणा और दया एवं प्रगतिशिलता से भरा बुद्धिजीवि बर्दाश्त ना करेगा और हमारे महिषा खातिर देश भर मेँ समर्थन जुटने लगेगा।अच्छा लास्ट मेँ एक आरती भी लिखना होगा जिसे एक मीका से,दुसरा दलेर मेँहदी से गवा लेँगे क्योँकि अनूप जलोटा और नरेँद्र चंचल दुर्गा खेमे के गायक हैँ और उनका संगीत भी अब आउटडेटेड हो चुका है।मीका गायेगा"बैल,भैँसन लंगुर की..आरती कीजे महिषासूर की"और दलेर एक झुमाऊ आरती देँगे"सड्डे भैँस चढ़ोगे तो ऐश करोगे"।देखना ये सुन लोग पल्सर बेच भैँस खरीद लेँगे।तो मित्र लल्टू अगर सच मेँ महिषा के साथ प्रतिबद्धता के साथ खड़े हो उनके लिए कुछ करना चाहते हो तो ये सब उतनी ही इमानदारी करके दिखाओ जितनी ईमानदारी से दुर्गा खेमे वाले अपनी माँ दुर्गा के लिए कर दिखाते हैँ।और केवल ये सब बस एक क्षणिक आवेश मेँ आके यूनिक दिखने का तमाशा भर है और बस विरोध के लिए विरोध का हथियार भर है तो मुझे अफसोस है कि मैँ एक अवसरवादी भड़काऊ नकारे आदमी का मित्र था जो ना मेरा हुआ,ना माँ के भभूत का,ना दुर्गा का,ना महिषा का।अब हजारोँ साल से स्थापित मान्यता को एक दिन की बकलोली या एक शहादत दिवस और चंद पर्चोँ पोस्टरोँ से तो ना ढाह पाओगे मित्र।कुछ तगड़ा और लगातार करो। एक ऐसा बस विध्वंसक भर ना बनो जो कल अपने मतलब और अपने विचारधारा के खुराक के लिए रावण और भस्मासूर का भी उपयोग कर ले।कम से कम जिसके साथ रहो.पुरी ईमानदारी के साथ मरते दम रहना..चाहे दुर्गा या चाहे महिषा।भयंकर शुभकामानाएँ तुमको।जय हो।

Saturday, February 27, 2016

"महिषासुर शहादत दिवस"

महिषासुर की मौत को स्वीकार कर "महिषासुर शहादत दिवस" मनाने से एक अर्थ तो साफ है कि देवी दुर्गा के अस्तित्व को तो सब स्वीकार करते हैँ और ये भी कि जेँटल महिषा कुमार जी का मर्डर हुआ है।ऐसी हालत मेँ महिषा खेमे के लोगोँ को राजनीति और आंदोलन से ज्यादा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है क्योँकि जो दुर्गा महिषा जैसे परम जेँटलमैन और शक्तिशाली योद्धा का वध कर सकती है वो आज के पेँसिल जैसी काया लिए सिगरेट फूँक फूँक नारा लगा के हाँफते और थक के बर्गर खाते क्रांतिकारियोँ का कितना लोड लेगी और कब त्रिशुल घोँप देगी कोई भरोसा नहीँ।सो आईए "राईट टू एक्सप्रेशन" की जगह"राईट टू हेल्थ" पर काम करेँ।और हाँ ये पल्सर बेच के भैँसा चढ़िये..दुर्गा समर्थकोँ के बीच आपका भोकाल टाईट होगा और माहौल तो बनेगा थोड़ा क्योँकि ये दुर्गा की तरह शेर थोड़े चढ़ते हैँ:-)।जय हो।

Friday, February 26, 2016

लोकतंत्र के मंदिर मेँ - A Journey Parliyament of india

पता नही क्या झक चढ़ा कि, कल पुरी रात यू-ट्यूब पे लोकसभा की कार्यवाही के कई कई सालोँ-दशकोँ पीछे के कई पुराने पुराने वीडियो खंगाल खंगाल देखने लगा।उन दशकोँ दशक पुराने कार्यवाहियोँ को देखने सुनते वक्त कई बार मन शांत हो जाता,कई बार झुम जाता।एक वीडियो मेँ देखा,अटल जी भाषण दे रहे हैँ..सामने दुसरे दल के कुछ सदस्य हल्की टोका टोकी कर रहे हैँ..इसी बीच विरोधी दल के चंद्रशेखर उठते हैँ और कहते हैँ"मैँ सदन से निवेदन करता हूँ कि माननीय अटल जी के बोलने के बीच इस तरह की टोकाटोकी ना करेँ,उनके भाषण का सदन लाभ ले।वे हल्ला और टोका टोकी के कारण पिछले 40 मिनट मेँ 20-25 मिनट ही बोल पाये हैँ।सदन से अनुरोध है कि अटल जी को धैर्यपूर्वक सुन लिया जाय"।ये बोल चंद्रशेखर बैठे और सदन किसी बौद्ध मठ के प्रार्थना घर की शांति मेँ तब्दील हो गया। यकिन मानिए ये पुरा दृश्य देख मेरे रोएँ खड़े हो गये,मुट्ठी बँध गई,आत्मा गुदगुदा गई,होँठोँ पर हल्की मुस्कुराहट तैरी और आँखोँ मेँ पता नहीँ खुद ब खुद पानी की बुँदेँ उतर आईँ।अब ना अटल जी की साफगोई और निडरता से कोई बोलने वाले रहे ना चंद्रशेखर की धीरता से सुनने वाले।नेहरू-लोहिया के पक्ष विपक्ष की जोड़ी तो देश के लोकतांत्रिक इतिहास मेँ तमाम अंतर्विरोधोँ के बाद भी लोकतंत्र के मंदिर मेँ बहस के संतुलन का सबसे चमकीला उदाहरण है ही..उस दौर पर क्या लिखना।अब लोहिया जैसे विचारोँ की आग है ना नेहरू जैसे धीर का दमकल साब,अब तो घर जलाने और दीये बुझाने वाले मिलते हैँ।ऐसे कई पुराने वीडियो देखना रात भर वैसा सुकून दे रहा था जैसे मैँ हनी सिँह,हिमेश रेशमिया और राधेश्याम रसिया के दौर मेँ चुपचाप आँखेँ बंद कर मुहम्मद रफी और किशोर के सदाबहार नगमेँ सुन रहा होऊँ।ये कौन सा दौर आ गया..संसद की कार्यवाही देखिये..कहीँ फुल भाव भंगिमा के साथ गर्जन सहित तीजन बाई का पांडवी गान तो दलेर मेँहदी टाईप बल्ले बल्ले का नगाड़ा छाप हल्ला।मेरे उमर के नौजवानोँ..एक बार पीछे का गीत सुन के देखिये,राजनीति की सुचिता,तथ्योँ की धार,बोलने की तासिर क्या होती है वहाँ पता चलता है।मैँ भाग्यशाली हूँ कि सूदुर गाँव मेँ पैदा हुआ,दिल्ली और संसद आँख से देख पाऊँगा इतना तक भी सोचा न था पर बचपन से अपने आस पास कुछ ऐसा माहौल रहा.. सुनता आया..लोहिया ऐसे बोलते थे..नेहरू ऐसे सुनते थे,जार्ज ऐसे बोलते थे,मधु लिमये का ये अंदाज था,अटल जी ऐसे बोलते हैँ,इनको और जार्ज जी को रेडियो छाती पर रख सुनता था।अब छाती खोल बोलते सांसद,छाती पीट चिल्लाते सांसद..आँखोँ से उतर जाते हैँ..छाती पर क्या रखे जायेँगे,सीने से क्या लगाये जायेँगे।जय हो।

Thursday, February 25, 2016

ट्रेन ट्रेन ट्रेन

"कोलकाता-दिल्ली राजधानी" के डब्बे मेँ हूँ।सामने 3 बंगाली,बगल मेँ 2 दक्षिण भारतीय,1 बिहारी और 1 राजस्थानी बैठे हैँ।मतलब आज सच्चे भारतीय रेल मेँ हूँ।और सबसे रोचक बात कि,मेरे ठीक सामने एक अमेरिकन भी बैठा है।सामने जो बंगाली बैठे हैँ उनमेँ एक की उम्र लगभग 45,दुसरा 50 और तीसरा 40 का है।इसमेँ दो कुँवारे हैँ और एक शादीशुदा और तीनोँ घुमने निकले हैँ।जान लिजिए कि भारत मेँ अगर बंगाली ना होते तो ये घुमने घामने और टूर ट्रेवल्स टाईप शब्द विलुप्त हो गये होते।एक यूपीआई-बिहारी वाला जब भी यात्रा मेँ होता है तो वो घुमने नहीँ,शादी विवाह,तिलक,गौना,मुंडन,श्राद्ध,बीमारी,ईलाज,गृह प्रवेश,पूजा पाठ इत्यादी के कारण परिवार सहित यात्रा मेँ होता है पर बिना किसी कारण मूड बना टीम बना के बस घुमने निकलने का जज्बा बंगाली ही एफोर्ट करता है।सामने टेरीकॉटन-पॉलिस्टर मिक्स बड़े बड़े छापा वाला सलेटी,आसमानी और सफेद एवं अपने साईज से सवा नंबर ज्यादा का शर्ट अंडर शर्टिँग कर बड़ा बकलस वाला बेल्ट बाँधे बैठे सपन दा,दुलाल दा और गपोन दा मेँ से गपोन दा सुबह वाला बांग्ला अखबार पढ़ रहे थे और सपन दा ने मोबाईल मेँ एक बांग्ला गीत चलाया है और दुलाल दा सर और हाथ हिला उससे सूर मिला रहे हैँ।सपन बोले हैँ"ऐ खाने आईडिया टाबर नाय।ऐ टो भालो होईलो,कूनो फोन फान आसबेक ना"।दुलाल दा ने संगीतमय सर हिलाते बोला है"आमी फोन टा आफ कोरे राखे छी।आमा के घुमे फीरे बीच कूनो डिसटरबेँस टा बोरदाश नाय"।एक बिहारी जब ट्रेन मेँ रहता है तो भले वो हनिमून जा रहा हो पर फोन पर निर्देश और सुझाव देता लगा रहेगा"हैल्लो,हाँ संटु को पेमेँट दे के भिजवा देना।पीछे वाला दिवार प्लास्टर का काम लगवा देना।अच्छा हाँ बैँक का कागज मँगवा लेना।अरे ऊ बाबूजी के दवाई ले फेर डॉक्टर के देखा देना।गड़िया सरभिसिँग मेँ भेजवा देना"।मतलब वो पत्नी को अपना सिँसियर परफार्मेँस तब तक दिखाता रहेगा जब तक पत्नी मोबाईल छिन ये ना कह देगा"ऐ जी अब का समूचा देश आपही चलाईएगा।घर मेँ आरू त अदमी है।आप दू चार दिन भी त रेस्ट मार लिजिए।फेर सब त आपही के देखना ही है"।पर एक बंगाली इन सब ताम झाम को घर के पोखरे बहा आता है।वो जानता है पृथ्वी घुम रही है,वो संग सँग घुम जाना चाहता है।इधर बैठा राजस्थानी खा पी लगातार लेन देन लाओ पहुँचाओ की बात कर थक सो गया है।आईए अब अमेरिकन पर।ये गेरूआ टीशर्ट,जिँस पहने है।हाथ मेँ तुलसी की माला और लगातार हरे कृष्ण,हरे हरे जप रहा है।सब बड़े अचरज मेँ उसे देख रहे हैँ सबसे ज्यादा खैनी रटाते हुए बिहारी बरमेश्वर सिँह जी।अचानक अंग्रेजी मेँ उस अमेरिकन ने मुझे पूछा"ये भारत मेँ खैनी क्यूँ खाते हैँ?और ये सब लोग इसे रगड़ते क्युँ हैँ?"मैँ अंग्रेजोत्रस्त हिँदीभाषी आदमी उसका प्रश्न सुन अकबका गया फिर जैसे तैसे समझाया कि "जैसे आप स्मैक,कोकिन,हेरोईन लेते हैँ उसी तरह हम मिजाज टाईट करने को खैनी लेते हैँ"।पर उसने फिर पूछा"बट व्हाई रबिश टॉबैको"।मैँने बोला"टेस्टी और ईफेक्टिव बनाने के लिए"।इतने मेँ तब से हमदोनोँ की अंग्रेजी ताक रहे बरमेश्वर बाबू बोले"महराज ई अंगरेज तबे से हुआई हुआई का पूछ रहा है,आप का बताये इसको"।मैँने बताया कि ई खैनी रगड़ने का कारण पूछा और हम असरदार और टेस्टी होना बताये।बरमेश्वर बाबू उचक के बोले हैँ"मर्दे ई बकलोल के बताईए कि ये पुष्टिवर्धक,बलबर्धक,बुद्धिबर्धक, आईटम है और रगड़ने से आयु बढ़ता है।खिला दीजिए न साले को एक चुटकी।सब बुझा जायेगा हुआई हुआई रबिश।इसको भोजपूरी सिखाईए तनी" ये बोल बरमेश्वर बाबू ठहाका लगाये!इतने मेँ वो भी हँसा और बोला"या या आई नो जगन्नाथपुरी"।बरमेश्वर बाबू एकदम उसके मुँह पर सट बोले"अरे भाई साब भोजपूरी,भोजपूरी।जगननाथपुरी नो।भोजपुरी।"।फिर मैँने उसे बताया कि ये बिहार की भाषा है इस पर वो बोला"या या आई नो,नाईस लैँग्वेज।या बिहार।निटिश कुमाअर"।मैँ मुस्कुराया और विडंबना सहित सोचा कि एक बिदेशी भारत को बंगाल और बिहार के नाम से जानता है,केवल भारत नाम से नहीँ।फिर ये सोच थोड़ा गुदगुदाया भी कि अब बिहार लालू नहीँ नितीश कुमार हो रहा है।अब वो अमेरिकन हमसे घुलशर्बत हो चुका है।उसने अंग्रेजी मेँ प्रवचन शुरू किया है"गीता मेँ लिखा है कि औरत सब समस्या की जड़ है।पुरूष थोड़े से सुख के लिए खुद से नियंत्रण छोड़ देता है।गृहस्थ को मोक्ष पाना है तो सब छोड़ कृष्ण की शरण आये।मैँ शांति से बैकुंठधाम जा पाऊँगा क्योँकि मैँ नारी और ऐश्वर्य से दूर हूँ"।फिर वो संस्कूत के श्लोक भी पढ़ने लगा।मैँ दंग।सब दंग।मैँने सोचा गीता मेँ कब महिला को समस्या माना यार।खैर जो हो ये अमेरिकन पूरी तरह भारतीय बाबागिरी मेँ ढल चुका था। पश्चिम की प्रगतिशिलता को पूरवाई वेद पुराण का लकवा मार गया था और मैँ एक सच्चे भारतीय की भाँति संतोष मेँ डुबा था कि चलो साला एक अमेरिकन तो चपेट मेँ आया न।फिर वो बोला"मैँ 19 की उम्र से इस्कॉन मेँ हूँ और भारत घुमता हूँ।आपलोग भाग्यशाली हैँ कि पुण्यभुमि मेँ जन्मे।हम पापी हैँ कि अमेरिका मेँ जन्मे!भारत जगतगुरू बनने वाला है।कृष्ण सबके मालिक।हमसब को भवसागर पार करना है"।इन सारी बातोँ को जब मैँने हिँदी मेँ बरमेश्वर बाबू को बताया है,वो उछल पड़े हैँ और उस अमेरिकन के हाथ धर अंग्रेजी भाव लिये हिँदी मेँ बोले हैँ"अरे बाबा अंगरेज।केतना बिदवान हैँ मर्दे आप।आई एम योर भक्त अब से।यू डीप अध्यन एण्ड जानकारी।यू एकदम भेरी भेरी ज्ञान एंड नॉलेज धर्म एण्ड कृष्ण भक्ती ओर भगवत् गीता।बाप रे क्या आदमी हैँ आप।ऐसे थोड़े दू सौ बरस राज किया अंगरेज।यू आर किँग।"।बरमेश्वर बाबू बौरा चुके हैँ उसकी विद्वता और भारत के प्रति भक्तिपूर्ण समर्पण से।उनकी आँख मेँ आँसू आ गया है भारत को जगतगुरू बनता देख।तब तक मैँने पूछा"आपको फंड इस्कॉन देता है घुमने फिरने का"।वो बोला"कृष्ण देता है"।मैँ मान गया हूँ,ये संपूर्ण बबवा बन चुका है।विचार और शातिरपने सबसे।फिर वो बोला"मुझे माँ बाप पागल समझता है पर मैँ कृष्णभक्त हूँ"।सोच रहा हूँ:-)भारत हो या अमेरिका,माँ बाप एक से सही होते हैँ।जय हो।